.AD

अकलतरा में होली पर सजेगा हास्य-व्यंग्य और काव्य का रंगमंच

4 मार्च को शास्त्री चौक में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

अकलतरा। होली के पावन अवसर पर नगर में साहित्य का रंग बिखरने जा रहा है। विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पहल एक सेवा भाव संस्था द्वारा 04 मार्च 2026, बुधवार को शास्त्री चौक अकलतरा में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में पहल संस्था के सचिव डॉ. राजीव दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक परंपरा को सशक्त करने और होली के अवसर पर समाजिक समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।

देशभर से आएंगे ख्यातिलब्ध कवि

इस वर्ष कवि सम्मेलन में विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें प्रमुख हैं—

शशिकांत यादव सबरस – सबरस कवि (देवास, मध्यप्रदेश)

सोमप्रभा तिवारी नूर – कवयित्री (कोटा, छत्तीसगढ़)

मीर अली मीर – गीतकार (रायपुर, छत्तीसगढ़)

भरत द्विवेदी – गीतकार (रायपुर, छत्तीसगढ़)

बंशीधर मिश्रा – हास्य कवि (अकलतरा, छत्तीसगढ़)

मयंक शर्मा – हास्य कवि (दुर्ग, छत्तीसगढ़)

ये सभी कवि हास्य-व्यंग्य, ओज, श्रृंगार और गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

डॉ. राजीव दीक्षित ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन समिति के तरफ से निर्देश बताए। उन्होंने बताया कि—

महिलाओं के लिए विशेष एवं सुरक्षित बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन एवं गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी होगी।

स्वयंसेवकों को समय पर उपस्थित रहकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर के साहित्यप्रेमियों एवं समाजसेवियों से स्वैच्छिक सहयोग का आग्रह किया गया है।

उन्होंने कहा कि होली के रंगों के बीच काव्य की यह संध्या नगरवासियों के लिए यादगार सांस्कृतिक पर्व सिद्ध होगी और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करेगी।

नगर के कई साहित्य प्रेमियों द्वारा सहयोग की घोषणा की जा चुकी है। संस्था ने अन्य नागरिकों से भी सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।


स्थान – शास्त्री चौक अकलतरा

दिनांक – 04 मार्च 2026 (बुधवार)

विनीत – "पहल" एक सेवा भाव संस्था


Related Articles