.AD

ब्राह्मण कुल श्रेष्ठ समाजसेवी मनोज पांडे के मुख्य आतिथ्य में YBC 24 News का स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न

संवाद, सम्मान समारोह तथा कवि सम्मेलन का हुआ शानदार आयोजन

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत अमरताल स्थित श्री आनंदम धाम निधिवन रिसॉर्ट में YBC 24 News के स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर ब्राह्मण कुलश्रेष्ठ एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री मनोज पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें समाज, शिक्षा, मीडिया और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन में प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जहां कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल को जीवंत बना दिया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज से कवियों का उत्साहवर्धन किया।

इसी बीच आयोजन के दौरान एक बेहद खुशी भरी खबर ने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया। जानकारी मिली कि मुख्य अतिथि श्री मनोज पांडे द्वारा संचालित विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। जैसे ही यह खबर मंच से साझा की गई, पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ इस उपलब्धि का स्वागत किया और श्री मनोज पांडे को बधाइयों का तांता लग गया।

कार्यक्रम स्थल पर ही लगातार फोन कॉल्स के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्राप्त होती रहीं, जिससे वातावरण में उत्सव और गर्व का अनूठा संगम देखने को मिला। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई।

समारोह का सफल संचालन और शानदार आयोजन YBC 24 News टीम की समर्पण भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त मंच भी है।


Related Articles