मंत्री केदार कश्यप का अकलतरा में हुआ भव्य स्वागत: भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
को-ऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष रजनी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

अकलतरा। छत्तीसगढ़ सरकार के सहकारिता, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान अकलतरा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। मंत्री के अकलतरा आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के शास्त्री चौक में भाजपा अकलतरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और गर्मजोशी के साथ मंत्री का स्वागत किया।
मंत्री केदार कश्यप जांजगीर से सीधे अकलतरा पहुंचे। उनके नगर प्रवेश के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। इस दौरान शास्त्री चौक का माहौल पार्टी कार्यकर्ताओं के नारों और आतिशबाजी से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी ने स्वागत कार्यक्रम को खास बना दिया।
पहली बार अकलतरा पहुंचे मंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह
साय सरकार के गठन के बाद मंत्री केदार कश्यप का यह अकलतरा नगर का पहला आगमन बताया गया। लंबे अंतराल के बाद उनके नगर आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाएं भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ संवाद किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तू साहू सहित अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
शास्त्री चौक में स्वागत के बाद मंत्री केदार कश्यप स्थानीय विश्राम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य करने की अपील की।
सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भी रहे मौजूद
मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, गोवर्धन साहू, राजेश्वर पाटले, प्रदीप सोनी, सुमित प्रताप सिंह, कांति मखीजा, मनोज मिश्रा, दिनेश दास, संतोष भेड़पाल, आयुष शर्मा, उमाकांत भारते, मनीष सिंहसर्वा, गुरुदयाल पाटले, श्यामाचरण, मणिकांत अग्रवाल, आशीष प्रसाद, दिनेश, भारती देवांगन, ओमप्रकाश, सुनीता सिंह, पवन शर्मा, गौरीरानी गुइन, राकेश शर्मा, छोटू कश्यप, मयंक, राज शर्मा, दीपक पटेल, रेशु तिवारी, शंकर गौतम, संतोष दुबे, सत्यभामा वैष्णव, रेणु अग्रवाल, संतोषी, बसंत वाद्यक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा आगमन और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा दिखाई दी।