.AD

शिक्षिका उपासना रविन्द्र शर्मा ने कराया आंशिक न्यौता भोज

विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह

किरारी/बनाहिल। पितृ मोक्ष पक्ष के अवसर पर मिडिल शाला की शिक्षिका उपासना रविन्द्र शर्मा द्वारा किरारी एवं बनाहिल के विद्यार्थियों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को समोसा और केला के साथ उनके पसंदीदा बिस्किट एवं चॉकलेट वितरित किए गए। मनपसंद खाद्य सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। शिक्षिका उपासना शर्मा प्रतिवर्ष पितृ पक्ष पर छात्रो को आंशिक न्यौता भोज कराती रहती है


इस अवसर पर तरौद संकुल समन्वयक रविन्द्र शर्मा ने कहा कि न्यौता भोज जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में विद्यालय आने के प्रति विशेष लगाव विकसित होता है। ऐसे आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ विद्यालय में सकारात्मक और आनंदमय वातावरण बनाने में भी सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित तिलई समन्वयक जीवन लाल यादव ने शर्मा दंपत्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि न्यौता भोज के आयोजन से विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखने को मिली। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए बेहतर ढंग से न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को प्रसन्नता मिली।

इस अवसर पर प्रधान पाठिका सुनीता कश्यप सहित दीपक भानू, भूपेन्द्र कंवर, गोपेश पाटले एवं अनुभव तिवारी उपस्थित रहे। आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।


Related Articles