अकलतरा में संपन्न हुई भव्य "वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप"
आधुनिक फोटोग्राफी के गुर सीखने फोटोग्राफरों ने दिखाई खास दिलचस्पी

अकलतरा। अकलतरा फोटोग्राफर संघ (APS) के तत्वावधान में नगर के सत्विक रेस्टोरेंट एंड कैफे, अकलतरा में आयोजित "वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप" का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में क्षेत्रभर के फोटोग्राफरों एवं वीडियोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक सिनेमेटिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक एवं कैनन मेंटर नीरज विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को वेडिंग फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप, सिनेमेटिक विजन, कैमरा एंगल, कलर ग्रेडिंग, लाइटिंग तकनीक एवं प्रोफेशनल शूटिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं नरेंद्र सिंह राठौर (Canon Technical Expert) ने कैमरा सेटिंग्स, उन्नत तकनीकी उपयोग, आधुनिक लेंसों एवं उपकरणों की विशेषताओं पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सिनेमेटिक तकनीक, लाइटिंग सीक्रेट्स, लेंस एवं गियर गाइड तथा लाइव शूट सेशन के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित फोटोग्राफरों ने आधुनिक तकनीकों को सीखने और अपने कार्य को नए स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन सीनियर फोटोग्राफर बीरेंद्र साहू द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया।
अकलतरा फोटोग्राफर संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कलेश्वर रात्रे, सचिव सतीश दास, उपाध्यक्ष हरिशंकर कंवर एवं कोषाध्यक्ष सतीश धीवर ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संघ के सदस्यों एवं क्षेत्रीय फोटोग्राफरों के सहयोग से कार्यक्रम को शानदार स्वरूप मिला।
इस अवसर पर अकलतरा से शिव जायसवाल, कमलेश साहू (डैनी), मनोज साहू, रामस्वरूप टैगोर, विलाश देवांगन, अनुज कैवर्त्य, अनुराग सिंह, सत्या साहू, अनुराग साहू, कपिल चंदेल, नंदराज साहू, हिमांशु साहू, प्रमोद यादव, शिरीष यादव, धनिश कैवर्त्य, अमन पटेल, अनुराग पटेल, गुंजन निर्मलकर, आरची सिंह, बसंत निर्मलकर, भुनेश्वर, चंद्रेश निर्मलकर, देवराज यादव, अशोक साहू, धनंजय निर्मलकर, दुर्गेश कौशिक, हर्षू टैगोर, जयप्रकाश केशरवानी, कमल दास महंत, कामेश्वर पटेल, मयंक कुम्भकार, मुकेश कैवर्त्य, निर्मल दास मानिकपुरी, ओमप्रकाश कश्यप, पवन सिदार, राहुल पटेल, राजा यादव, रामसागर पटेल, राज श्रीवास, रूपेश कौशिक, शंकर, सूरज कुमार, सूरज पटेल, टिकेश दास, ओमप्रकाश, योगेंद्र कश्यप, लक्ष्मी टैगोर एवं अमर साहू सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित रहे।
इसके अलावा पामगढ़ से कोमल भट्ठ तथा राहौद से योगेंद्र कश्यप की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम की सफलता में प्रेम कुमार निर्मलकर का विशेष सहयोग सराहनीय रहा, जिनके योगदान को उपस्थित सभी सदस्यों ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया।
फोटोग्राफी क्षेत्र के लिए नई दिशा
अकलतरा में आयोजित यह वर्कशॉप केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं और पेशेवरों के लिए एक प्रेरणादायी मंच साबित हुई। आधुनिक तकनीकों, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण ने प्रतिभागियों को अपने कौशल को और अधिक निखारने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों में भी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
अकलतरा फोटोग्राफर संघ द्वारा आयोजित यह वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप क्षेत्र के फोटोग्राफी जगत के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में चर्चित रही।


