.AD

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक संपन्न ।


नरियरा। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ पंजीयन क्रमांक 1881 की बैठक नगर पंचायत नरियारा में वरिष्ठ पेंशनर सेलूराम निर्मलकर के निवास स्थान संजय नगर नरियरा में संपन्न हुई। जिसमें पेंशनर साथी उपस्थित हुए । विद्यादायिनी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना के पश्चात बैठक प्रारंभ हुई । बैठक में सदस्य संख्या बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ । उपस्थित सदस्यों द्वारा सहयोग राशि जमा कराई गई। संघ के नवीन सदस्य कृष्ण कुमार साहू (बड़े) संतोष कुमार साहू एवं कृष्ण कुमार साहू का गोविंद प्रसाद पांडे द्वारा तिलक लगाकर श्रीफल प्रदान का स्वागत किया गया । बैठक मेंलूराम निर्मलकर सेलूराम निर्मलकर रामफल निर्मलकर कृष्ण कुमार साहू ओंकार नाथ पटेल प्रीतम लाल साहू राजेंद्र कुमार निर्मलकर शिशुपाल निर्मलकर सनत कुमार साहू हर प्रसाद यादव गोविंद प्रसाद पांडे श्रीमती सावित्री साहू कुंती यादव कृष्ण कुमार साहू संतोष कुमार साहू उपस्थित थे ।


Related Articles