अकलतरा फोरलेन चौक पर हाइवे रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ
सर्व सुविधायुक्त होटल खुलने से राहगीरों को मिलेगा साफ सुथरा नाश्ता एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन
तीन दशकों से ग्राहकों की सेवा में संचालित है हाइवे रेस्टोरेंट

जांजगीर जिले के अकलतरा फोरलेन चौक (शहीद रुद्र प्रताप सिंह चौक) पर राहगीरों के सुविधा के लिए हाइवे रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान के द्वारा अपना नया प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया है।
हाइवे रेस्टोरेंट संस्थान जो कि लगभग विगत तीन दशकों से ग्राहकों को अपनी सेवा शुद्धता के पैमाने पर खरे उतरकर दे रहा है, वही संस्थान अब बिलासपुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अकलतरा फोरलेन चौक में राहगीरों को उपलब्ध कराने की शुरुआत हो गई है।

गौरतलब है की पुरोहित महाराज द्वारा संचालित शुद्ध शाकाहारी हाइवे रेस्टोरेंट में मिलने वाली सुविधाओं के नाश्ते में इडली, दोसा, सैंडविच, सांभर-बड़ा, समोसा, बड़ा, कटलेट, छोले भटूरे, मंचूरियन, चाउमीन, मैगी, स्पेशल चाय एवं खाने में शुद्ध शाकाहारी भोजन (थाली सिस्टम) तथा पार्सल सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्थान के संचालक श्री लक्ष्मीकांत पुरोहित ने बताया कि हाइवे रेस्टोरेंट जो कि अकलतरा शिवरीनारायण राज्य मार्ग तथा बिलासपुर रायगढ़ मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग में संचालित है। 100 प्रतिशत शुद्ध नाश्ता एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था करने प्रतिबद्ध है ।
बता दें कि हाइवे रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान अकलतरा मिनी माता चौक के पास लगभग तीन दशक से ग्राहकों को अपनी सेवा प्रदान कर रहा है। शुद्धता के पैमाने पर खरा यह संस्थान अपने नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ अब फोरलेन चौक पर शुरू किया गया है।



