तेज तर्रार सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार क्षत्रिय पर पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने जताया भरोसा
नवीन पुलिस चौकी कोटमिसोनार का बनाया प्रभारी
1 सितंबर को होगा पुलिस चौकी का शुभारंभ

जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीन नगर पंचायत कोटमिसोनार में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर पुलिस चौकी की स्थापना की गई।
जिला जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने नवीन पुलिस चौकी कोटमिसोनार का शुभारंभ 1 सितंबर को करने तैयारी पूरी कर ली है।
अकलतरा थाना में पदस्थ तेज तर्रार पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार क्षत्रिय को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने भरोसा जताकर नवीन पुलिस चौकी कोटमिसोनार का प्रभारी नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि तेजतर्रार पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार क्षत्रिय ने कई सिंसेटिव केस में अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।
कोटमिसोनार पुलिस चौकी के प्रभारी राजेंद्र कुमार क्षत्रिय ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देशन में काम करने तथा अपराधियों पर लगाम लगाने हर संभव प्रयास किया जाएगा वही क्षेत्र में जनजागरूगता के माध्यम से जनमानस को पुलिस प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कानून की जानकारी समय समय पर देकर जागरूक किया जाएगा।
जांजगीर जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित कोटमिसोनार अभी हाल ही में नए नगर पंचायत के अस्तित्व में आया है। कोटमिसोनार नगर पंचायत में एक प्रसिद्ध क्रोकोडायल पार्क स्थित है जहा मगरमच्छ संरक्षण केंद्र एवं पर्यटक यहां भारी संख्या में दूर दूर से आते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य नए पुलिस चौकी की स्थापना की जा रही है जो अपने अस्तित्व में 1 सितंबर से आरंभ हो जाएगी।
बता दें की पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने कोटमीसोनार पुलिस चौकी में प्रभारी राजेंद्र कुमार क्षत्रिय के साथ एक प्रधान आरक्षक सहित 6 आरक्षकों की नियुक्ति पहले ही कर चुके हैं। क्षेत्र में नया पुलिस चौकी खुलने की घोषणा होते ही क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।



