.AD

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स जांजगीर नैला इकाई की कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स जांजगीर नैला इकाई कार्यकारिणी की पहली बैठक नैला वॉर्ड नंबर तीन में अस्थायी कार्यालय अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निवास में संपन्न हुई । चेंबर के बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर व्यापक चर्चा किया गया:-


1.आने वाले दिनों में जीएसटी में हुए परिवर्तन उससे होने वालेे लाभ हानि एवं 5% एवं 12% होने से बाज़ार में क्या प्रभाव पड़ेगा , परिवर्तन के पश्चात जीएसटी रिटर्न कैसे फाइल करें इत्यादि पर जल्द ही एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।


2.नैला जांजगीर की नई इकाई की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया जाएगा।


3.त्यौहार के समय शहर की दुकानों की व्यवस्थाओं के बारे में बात हुई ।


4.आने वाले दिनों में शहर के व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ कैसे दिलाया जाए इस पर चर्चा हुई।


5.व्यापारियों को होने वाले परेशानियों एवं उसके समाधान के बारे में बैठक में कहा गया।


6.स्मार्ट बाजार ,थोक बाजार पर चर्चा हुई।


7.कार्यकारिणी के विस्तार हेतु भी चर्चा की गई ।


इस बैठक में नैला जांजगीर इकाई के संरक्षक श्री उमेश गोयल एवं श्री सुशील जैन एवं प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल, चेम्बर इकाई अध्यक्ष मनोज अग्रवाल , उपाध्यक्ष - मुरली गुरुनानी, धीरज जैन ,विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- भरत टहलानी, सचिव सुनील शर्मा, सहसचिव अमित शर्मा ,

सह सचिव - विकास पालीवाल उपस्थित रहे ।




Related Articles