.AD

ग्राम अर्जुनी में जुआ खेल रहे 04 जुवारी गिरफ्तार

चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय की सक्रियता से मिली सफलता


जांजगीर-चांपा/अकलतरा। थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में जुआ खेल रहे चार जुवारीयों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2400 रुपये नगद एवं ताश पत्ती बरामद की गई है। यह सफलता पुलिस सहायता केंद्र (चौकी) कोटमी सोनार प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से संभव हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में जुआ एवं सट्टा खेलने-खिलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय को ग्राम अर्जुनी में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 2400 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

जेम्स ओंकार (26 वर्ष), निवासी अर्जुनी

पंकज कुमार (25 वर्ष), निवासी अर्जुनी

प्रयाग कुमार (21 वर्ष), निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा

शैलेश कुमार भार्गव (30 वर्ष), निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा

सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा, चौकी प्रभारी कोटमी सोनार एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा। स्थानीय स्तर पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में चौकी प्रभारी क्षत्रिय की सक्रिय भूमिका की सराहना की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Related Articles