हरदिल अजीज कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित ने दोस्तों के साथ हाइवे रेस्टोरेंट में धूमधाम मनाया जन्मदिन
शुभकामनाओं का लगा तांता

जांजगीर। कृषि क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक सरोकारों के लिए विख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव दीक्षित के जन्मदिन के अवसर पर दिनभर बधाइयों का तांता लगा रहा। उनके शुभचिंतकों, मित्रों, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
वर्तमान में कृषि महाविद्यालय जांजगीर में प्रोफ़ेसर के पद पर पदस्थ डॉ. दीक्षित अपनी सरलता, सहजता और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण “हरदिल अजीज” के रूप में जाने जाते हैं। वे न केवल एक कुशल शिक्षक और वैज्ञानिक हैं, बल्कि अपने व्यवहार और आत्मीयता के कारण “दोस्तों के दोस्त और यारों के यार” के रूप में भी खास पहचान रखते हैं।
डॉ. दीक्षित का व्यक्तित्व केवल अकादमिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वे सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं और एक NGO के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देकर समाजसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह दंपत्ति सेवा, समर्पण और मानवता की सच्ची मिसाल है।
पूर्व में जांजगीर जिले में कृषि वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. दीक्षित ने किसानों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। अपनी शिक्षकीय रूचि के हिसाब से उन्होंने कृषि महाविद्यालय में प्रोफ़ेसर के कार्य को चुना। जन्मदिन के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके कार्यों और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें संस्था का गौरव बताया, वहीं मित्रों ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🎉 हाइवे रेस्टोरेंट में केक काटकर मनाया जन्मदिन
जन्मदिन के खास मौके पर फोरलेन चौक तरौद स्थित हाइवे रेस्टोरेंट में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक लक्ष्मीकांत पुरोहित की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अनिल दुबे, अमित केडिया, असीम पाल सिंह, सौरभ जैन, प्रतिपाल सिंह (चुन्नू), राजू बैस, अक्कू सिंह, नवल सिंह, एवं यशपाल चौबे सहित कई मित्र मौजूद रहे और सभी ने मिलकर खुशी साझा की।
गौरतलब है कि तरौद फोरलेन चौक स्थित यह हाइवे रेस्टोरेंट अपने लजीज व्यंजनों और उत्कृष्ट सुविधाओं के लिए क्षेत्र में खास पहचान रखता है, जहां इस आत्मीय आयोजन ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
डॉ. राजीव दीक्षित के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह और सम्मान इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने कार्य, व्यवहार और सेवा भाव से समाज में एक विशिष्ट स्थान अर्जित किया है।








