मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला एवं थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां ग्राम मुरलीडीह स्थित शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई, जिसमें जुआ खेलते हुए छह व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला रकम 7,110 रुपये नगद एवं तास पत्ती बरामद कर जप्त की। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
करण बघेल, पिता राजेश बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी पेण्ड्री, थाना मस्तूरी
सूरज कुमार कुर्रे, पिता कमल कुर्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी सीपत, थाना सीपत
अजय कुमार रात्रे, पिता कमल प्रसाद रात्रे, उम्र 37 वर्ष, निवासी अर्जुनी, थाना अकलतरा
प्रकाश पटेल, पिता शरन पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी तोरवा
ओमप्रकाश केवट, पिता लखन लाल केवट, उम्र 29 वर्ष, निवासी तोरवा, थाना तोरवा
मुकेश कुमार महिलांगे, पिता स्वर्गीय जयराम प्रसाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी सीपत, थाना सीपत
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी तथा आरक्षक भूपेंद्र कंवर, सनोहर जगत, ओमप्रकाश डहरिया, गोपेश्वर पटेल और राजा जयप्रकाश रात्रे का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।








