जांजगीर की बेटी दीपमाला साहू (मीतू) ने टीवी के मंच पर बिखेरी प्रतिभा की चमक
‘INDIA’S TOP ONE PERCENT’ में अनिल कपूर के साथ दिखाएगी अपनी सूझबूझ
स्टार प्लस के चर्चित गेम शो के छठवें एपिसोड में शिक्षिका दीपमाला साहू की शानदार उपस्थिति
तिलई गांव से टीवी के मंच तक का सफर बना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम तिलई निवासी शिक्षिका दीपमाला साहू (मीतू) ने अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों के बल पर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने स्टार प्लस के नए गेम शो ‘INDIA’S TOP ONE PERCENT’ के छठवें एपिसोड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस शो में दीपमाला साहू अपनी सूझबूझ और विवेकपूर्ण तरीके से सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। कार्यक्रम का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर शो को होस्ट करते दिखाई देंगे।
अनिल कपूर के साथ टीवी के मंच पर नजर आएंगी दीपमाला
स्टार प्लस इस गेम शो में दीपमाला साहू की सहभागिता उनके परिवार और क्षेत्र के लिए खुशी का अवसर है। शो के छठवें एपिसोड में उनकी उपस्थिति दर्शकों के लिए भी खास होगी। कार्यक्रम में वे अपनी समझ, तार्किक क्षमता और सूझबूझ के आधार पर सवालों का सामना करती नजर आएंगी।
एक शिक्षिका के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली दीपमाला ने इस मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस सफर ने ग्राम तिलई सहित जांजगीर क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बनाया है।
परिवार में खुशी, शुभचिंतकों ने दी बधाई
दीपमाला साहू की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों, शिक्षक समुदाय और परिचितों तथा क्षेत्र के आमजनों में भारी हर्ष व्याप्त है। सभी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है।
उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर से निकलकर राष्ट्रीय टेलीविजन के मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव है।
प्रधान पाठक रामफल साहू और राधा साहू की पुत्री हैं दीपमाला
दीपमाला साहू (मीतू) ग्राम तिलई, जिला जांजगीर-चांपा निवासी श्री रामफल साहू, जो प्रधान पाठक हैं, एवं श्रीमती राधा साहू, गृहिणी की पुत्री हैं। वे अभिनव साहू (सोमू) की बड़ी बहन हैं।
परिवार के लिए यह उपलब्धि विशेष प्रसन्नता का विषय है। दीपमाला की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
जांजगीर की बेटी दीपमाला साहू की स्टार प्लस के मंच पर उपस्थिति जिले के लिए गर्व का क्षण है। उनके इस नए अनुभव और उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।








