युवा स्वयंसेवक की भावनात्मक भेंट: गौरव भन्नेट की बनाई तस्वीर से भावुक हुए सौरभ सिंह

अकलतरा। कक्षा 11वीं के छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवक गौरव भन्नेट द्वारा बनाई गई एक विशेष तस्वीर ने क्षेत्र में भावनात्मक वातावरण निर्मित कर दिया। यह तस्वीर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करने हेतु तैयार की गई थी।
सौरभ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उनके प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए बनाई गई यह तस्वीर उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का स्नेह, विश्वास और अपनापन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, “आज भी अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का प्यार और इस तरह का स्नेह मुझे भाव-विभोर कर देता है। यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं की उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक है।”
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। दूर रहकर भी अकलतरा और पूरे क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं नागरिकों ने भी छात्र गौरव भन्नेट की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की इस प्रकार की सकारात्मक पहल समाज में प्रेरणादायक संदेश देती है। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक चेतना और नेतृत्व के प्रति सम्मान का यह उदाहरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।








