.AD

अकलतरा क्षेत्र के अमरताल में हुआ दो सड़क हादसा

सीमेंट बोरी भरी ट्रक पलटी तो हाइवा टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त

जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र के अमरताल में देर रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच लगभग 200 मीटर के अंतराल में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक सीमेंट की बोरियों से भरी ट्रक और एक हाइवा वाहन हादसे का शिकार हो गए।

पहली घटना में सीमेंट से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे सड़क पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं। वहीं कुछ ही दूरी पर दूसरी घटना में हाइवा वाहन की जोरदार टक्कर हुई, जिससे वाहन के सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।

राहत की बात यह है कि किसी भी प्रकार की गंभीर जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात को नियंत्रित किया गया।

फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Related Articles