अमृता देवी बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने किया पौधारोपण
अहिल्याबाई की जीवनी पर हुई गोष्ठी

जांजगीर-चांपा। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा अमृता देवी बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पर्यावरण संयोजक अनुभव तिवारी ने उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाजहित में किए गए कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे, जिला महामंत्री संजय चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गीता सोनी, मंत्री यशपाल चौबे, रमेश साहू, कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
पौधारोपण कार्यक्रम और गोष्ठी के माध्यम से संघ ने अमृता देवी तथा अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया








