.AD

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जांजगीर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर प्रवास के अवसर पर जिले भर में उत्साह, उमंग और जोश का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा जोहार जांजगीर अभियान के अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण अंचलों में विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। हर पड़ाव पर कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, गगनभेदी नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।

प्रातः 11 बजे नरियरा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इसके पश्चात ग्राम बनाहिल, जेएसडब्ल्यू प्लांट गेट, सदर फोर्सेन चौक, तिलई मोड़ एवं बनारी चौक में नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इन स्थानों पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और संगठन के प्रति विश्वास झलकता रहा।

दोपहर के समय शारदा चौक, जांजगीर, नेताजी चौक, कचहरी चौक और अटल चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने श्री आकाश सिंह जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

इसके बाद एन.डी. पैलेस, कलेक्टरेट चौक एवं खोखसा ओवर ब्रिज पर भी भव्य स्वागत किया गया। यहाँ युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए संगठन के समर्थन में नारे लगाए। अंत में श्री सिंह का काफिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर पहुँचा, जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर श्री आकाश सिंह जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम की सफलता में भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। पूरे प्रवास के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और जनसमर्थन का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे यह आयोजन पूर्णतः सफल और ऐतिहासिक सिद्ध हुआ।


Related Articles