.AD

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट शतप्रतिशत जनकल्याणकारी: समीर शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष भाजपा)

जांजगीर-चांपा।

राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीसरी बार राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। बजट पेश होने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष शमीर शुक्ला ने बजट का स्वागत करते हुए इसे सर्वसमावेशी और जनकल्याणकारी बताया है।

श्री शुक्ला ने कहा कि यह बजट महिला, पुरुष, युवा, किसान, श्रमिक, बुजुर्ग एवं समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और सामाजिक सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया है, जिससे राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, किसानों की आय बढ़ाने तथा बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह बजट केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने वाला नहीं है, बल्कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शी सोच के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

श्री शुक्ला ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं राज्य सरकार को इस संतुलित और जनहितकारी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बजट निश्चित रूप से प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और विकास की नई इबारत लिखेगा।


Related Articles