.AD

दीपावली पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की जिलेवासियों से खास अपील, सुरक्षित तरीके से मनाएं त्योहार



जांजगीर-चांपा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, इसलिए इसे उत्साह के साथ-साथ पूरी सतर्कता से मनाना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पटाखे जलाते समय अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें और हमेशा खुले एवं सुरक्षित स्थान पर ही आतिशबाजी करें। ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलेवासियों से जिम्मेदारी और सावधानी के साथ दीपावली मनाने का संदेश देते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हर परिवार सुरक्षित रहे।


Related Articles