.AD

धनतेरस के पावन अवसर पर भी यातायात प्रभारी उदयन बेहार की टीम यातायात सुरक्षा व्यवस्था में दिखी पूरी तरह मुस्तैद!

जांजगीर-चांपा। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ ही सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में आम नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा जिला यातायात पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मैदान में नजर आ रही है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा लगातार अलग-अलग प्रमुख मार्गों और चेकिंग पॉइंटों पर वाहन चालकों की जांच की जा रही है। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि नशे की हालत में वाहन चलाकर स्वयं के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। फोन पर संपर्क करते ही तत्काल मिला जवाब, यातायात सुरक्षा पर दी विस्तृत जानकारी यातायात व्यवस्था और त्योहारों के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी उदयन बेहार से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने तत्काल फोन रिसीव कर यातायात सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उनकी तत्परता और यातायात व्यवस्था को लेकर सक्रियता यह दर्शाती है कि त्योहारों के दौरान भी आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। नशे में वाहन चलाना दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़, सड़कों पर बढ़ता यातायात और देर रात तक आवाजाही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ा देती है। ऐसे में शराब सेवन कर वाहन चलाना किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। यातायात पुलिस का यह अभियान केवल नियमों का पालन कराने तक सीमित नहीं, बल्कि अनमोल जिंदगियों को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यातायात पुलिस की अपील – त्योहार मनाएं, लेकिन सुरक्षा के साथ यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों से अपील है कि शराब का सेवन कर किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। कुल मिलाकर धनतेरस और दीपावली के उल्लास के बीच जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस की सक्रियता सराहनीय है। त्योहारों की खुशियां सुरक्षित रहें और हर व्यक्ति अपने परिवार के बीच सकुशल पहुंचे, इसी उद्देश्य से पुलिस की सतर्कता और जांच अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Related Articles