एकबार फिर पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने जीता सबका दिल
“एक राखी साइबर जागृति” अभियान से किया जिले को गौरवान्वित
गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ जिले का नाम

“एक राखी साइबर जागृति” अभियान के माध्यम से जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का अनूठा प्रयास किया। अभियान में पुलिस के साथ स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस सामूहिक प्रयास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह उपलब्धि जांजगीर-चांपा पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बनी है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता को लेकर लगातार किए जा रहे नवाचारों की कड़ी में यह अभियान एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जिले को गौरवान्वित करने का सिलसिला उनके नेतृत्व में लगातार जारी है।

रक्षाबंधन के अवसर पर बांधी गई प्रत्येक “साइबर जागृति की राखी” ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ “साइबर अपराध से बचेंगे, दूसरों को भी बचाएंगे” का संदेश दिया। इस अभियान ने यह संदेश भी दिया कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान आने वाले समय में साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता के क्षेत्र में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।






