.AD

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

बिर्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन, कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक बदले की भावना

बिर्रा| जांजगीर-चांपा।

जैजैपुर विधायक एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर बिर्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।


यह कार्यक्रम 11 जनवरी 2026, रविवार को शाम 5 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


प्रदर्शन का नेतृत्व जांजगीर-चांपा विधायक प्रतिनिधि (खनिज विभाग) के नेता कमलेश कश्यप ने किया।


प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जनहित और जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं को डराने-धमकाने की यह कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कमलेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि,

*“बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। यह सरकार जनप्रतिनिधियों की आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।”*


कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि विधायक बालेश्वर साहू को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।


पुतला दहन को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि माहौल पूरी तरह राजनीतिक गर्मी से भरा रहा।

इस विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि, कमलेश कश्यप, संतन महंत, विशाल सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष रज्जाक खान, उपाध्यक्ष विनोद खुटे, कृष्णा साहू, मनोज चंद्रा, चंद्रभाष ठाकुर, आजम खान, प्रदीप पटेल, लक्ष्मी चौहान, सुनील चंद्रा, विजय जोशी, खिरेन्द्र जायसवाल, मयंक दिवान, लोकेंद्र कश्यप, पितांबर कश्यप, भूपेन्द्र साहू, संजू साहू, चिरंजीव साहू, यशोदा लाल, दूधनाथ साहू, दिनेश साहू, प्रदीप देवांगन, किशन देवांगन, करन देवांगन, अभिषेक पटेल, राजू आदित्य, आशीष खुटे, शिव साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related Articles