.AD

निर्दलीय पार्षद सुशांत कुमार बंजारे ने मतदाताओं का जताया आभार

21 वर्ष की उम्र में जीत हासिल कर बने मिनीमाता वार्ड 07 की युवा पहचा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियरा नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 में मिनीमाता वार्ड क्रमांक 07 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाले युवा पार्षद सुशांत कुमार बंजारे ने निर्वाचन को एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से मिली यह जीत पूरे वार्ड की सामूहिक जीत है।

मात्र 21 वर्ष की उम्र में सुशांत कुमार बंजारे ने अपोलो फार्मासिस्ट की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का साहसिक फैसला लिया। जनता के बीच उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार और जनसरोकारों को लेकर स्पष्ट सोच का असर मतदान में भी देखने को मिला।

चुनाव परिणामों में सुशांत कुमार बंजारे को 150 मत प्राप्त हुए, जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 19 मतों के अंतर से पराजित कर पार्षद पद पर विजय हासिल की। यह जीत वार्डवासियों के भरोसे और युवा नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।

निर्वाचन की वर्षगांठ पर पार्षद सुशांत बंजारे ने कहा कि वे आगे भी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ वार्ड के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा।

अपने अब तक के कार्यकाल में सुशांत कुमार बंजारे ने नगर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। साथ ही वे नगर और वार्ड से जुड़े छोटे-बड़े मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाते नजर आए हैं।

उनकी लगातार सक्रियता, सहज स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए वार्ड ही नहीं, बल्कि नगर के लोग भी उन्हें भविष्य में एक सशक्त और प्रभावशाली युवा नेता के रूप में देख रहे हैं।



Related Articles