नरियरा के युवा पार्षद सुशांत बंजारे बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री
नगर पंचायत नरियरा। क्षेत्र की राजनीति में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में नरियरा के युवा पार्षद सुशांत बंजारे को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नरियरा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

साथ ही उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। समर्थकों का कहना है कि युवा नेतृत्व से क्षेत्र में नई ऊर्जा आएगी और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
प्रमुख बातें
भाजपा युवा मोर्चा नरियरा मंडल का महामंत्री नियुक्त
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं
युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प
क्षेत्रीय विकास और जनसेवा को प्राथमिकता
स्थानीय लोगों का मानना है कि सुशांत बंजारे की सक्रियता से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
पूर्व में नगर विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है साथ ही साथ नगर व क्षेत्र के सभी मुद्दों पर उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है l
पद मिलने की सूचना मिलते ही समर्थकों ने आतिशबाजी, गुलाम और माला पहना कर उनका स्वागत और बधाईया दी l
जनता को और विश्वास एवं आशा विकास की जागी है, जिसे पूरा करने का पुर जोर कड़ी मेहनत कर योजनाएं सभी तक ले जाने को संकल्पित है।








