.AD

कोटमी सोनार मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञप्ति फोटो में पुलिसकर्मी की वर्दी संबंधी प्रोटोकॉल पर उठ रहे सवाल


जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी सोनार निवासी शुभम सोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोशन खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/26 दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 10 जून 2026 की रात्रि रैली निकालने एवं नेता बनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इसी बीच मामले से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर में पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार के सामने एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी जिसका नाम तारिकेश पांडे बताया जा रहा है, जिसके सिर पर पुलिस टोपी नजर नहीं आ रही है। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस वर्दी एवं ड्रेस प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि, केवल एक फोटो के आधार पर किसी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा प्रोटोकॉल उल्लंघन की पुष्टि नहीं की जा सकती। इस संबंध में पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना शेष है। यदि विभागीय नियमों के तहत किसी विशेष परिस्थिति जैसे प्रेस विज्ञप्ति जारी करने संबंधित समय में टोपी पहनना अनिवार्य था या नहीं, इसका निर्णय संबंधित अधिकारी ही कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रेस विज्ञप्ति के संबंध में जारी कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र में प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे के द्वारा इस प्रकार टोपी न पहनने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार तारिकेश पांडे को शिवरीनारायण, पामगढ़ इत्यादि अपने स्थानीय तथा क्षेत्रीय जगहों पर अक्सर देखा जाता रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना रहता है कि प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करना है। वहीं, स्थानीय नागरिकों का मानना है कि पुलिसकर्मियों को वर्दी संबंधी सभी मानकों का भी पालन करना चाहिए ताकि जनता के बीच अनुशासन और पेशेवर छवि बनी रहे।

इस मामले में किसी भी प्रकार की विभागीय टिप्पणी या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है।


Related Articles