.AD

श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सूरज की पहली किरण के साथ महाविद्यालय में योग, स्वास्थ्य का लिया संकल्प

योग सत्र से हुआ सत्र 2026-27 का आगाज, मिला सेहत का पैगाम

श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली कार्यक्रम के रूप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

महाविद्यालय परिसर में सुबह 7 बजे योग सत्र का आयोजन हुआ। योगाचार्य श्री रमेंद्र सिंह चौहान एवं उनके शिष्य श्री विक्रम सिंह चौहान ने योग सत्र का संचालन किया। इस दौरान प्राणायाम और कई महत्वपूर्ण योग आसन कराए गए।

कार्यक्रम में श्री ऋषभ शिक्षण समिति के संस्थापक डॉ. जय कुमार जैन, सचिव श्री अंकित जैन सहित सभी प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं और NCC के कैडेट्स उपस्थित रहे।

योगाचार्य रमेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नित्य योग करने से रोगों को शरीर में आने से रोका जा सकता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

डॉ. जय कुमार जैन द्वारा योगाचार्य श्री रमेन्द्र कुमार चौहान जी को योग सत्र के बाद स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त करना यह गुरु-शिष्य परंपरा और योग के प्रति सम्मान को दर्शाता है। योग सत्र में डॉ.प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी,अरविंद कुमार,दुर्गा टण्डन,संजीव चौहान,श्वेता सिंह चंदेल, संध्या सिंह,कमलकांत साहू,नवीन आदित्य,नगेंद्र कुमार जांगड़े,राहुल राठौर,अर्जुन दास मोहले,संजना भास्कर,सोनम साहू,प्रिया खरे,श्रद्धा राठौर,सरिता पटेल,भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप,अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय,पायल दास,हितेश्वरी कश्यप,सूरज रत्नाकर,भास्कर कश्यप,विद्या जायसवाल,रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर,समरीन मिर्जा,राजेश कुमार,मनीष गंधर्व,आकाश दास,नीरज निर्मलकर,बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप,राजेश साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक,एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।


Related Articles