.AD

*वेल विशर फाउंडेशन के द्वारा सेंट जेवियर्स स्कूल में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन**

*

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सेंट जेवियर विद्यालय अकलतरा में भव्य स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया सचिव हरि लीला ट्रस्ट जांजगीर, अध्यक्षता श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकलतरा, विशिष्ट अतिथि पंकज शुक्ला अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, बिहारी ताम्रकार अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति, केशव कौशिक प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा , डॉक्टर तिवारी जांजगीर रहे । कार्यक्रम के शुरुवात अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग अकलतरा से आए कुष्ठ एवं चर्म रोग विभाग से जी एल चतुर्वेदानी,श्रीमती सुप्रिया घोष , नेत्र विभाग से डी आर भारते एवं प्रितेश चन्देल व दंत विभाग से निधि श्रीवास्तव व अनिता ओगरे द्वारा निःशुल्क त्वचा , नेत्र एवं दंत जांच किया गया। शाला में कुल विद्यार्थियों की संख्या 600 से ज्यादा है जिसमे से बड़ी संख्या में शाला के विद्यार्थियों ने शिविर में भाग लेकर अपनी जांच कराई और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया । मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया जी ने वेल विशर फाउंडेशन के कार्यो की सहरहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों में होना चाहिए साथ ही बच्चो को कहा कि अपने माता पिता और गुरुजनों का रोज पैर छू कर आशीर्वाद लेना चाहिए और उनकी बात मानना चाहिए तब आप हमेशा सफल होंगे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला जी ने बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे से मन लगा कर पढ़िए और बड़े होकर देश का और अपने माता पिता , विद्यालय का नाम रौशन कीजिए। वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी लाल ताम्रकार जी के द्वारा बच्चो को नशा मुक्ति के विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया गया और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा के प्राचार्य केशव कौशिक ने विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त परीक्षा पर प्रकाश डालते हुए परीक्षा के दौरान तनाव से बचने और आत्मविश्वास बनाए रखने के उपाय बताए। राजेंद्र कुमार सिंह अकलतरा की शिक्षिका श्रीमती वर्षा यादव ने गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषय पर बच्चो से बात की जिसमें बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी शिक्षिका श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने मोबाइल फोन से होने वाले नुकसान विषय पर चर्चा करते हुए डिजिटल संतुलन और सुरक्षित उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया , इसी कड़ी में बच्चो के लिए कैरियर मार्गदर्शन सत्र पर भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अगली कड़ी में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पूर्व सैनिक रोहित सारथी एवं शहीद रुद्र प्रताप सिंह के परिजनों को शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनके त्याग और बलिदान को नमन करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था का परिचय वेल विशर फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र साहू जी ने दिया।कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह एवं आभार व्यक्त सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य बिस्वजीत सिका ने किया। वेल विशर फाउंडेशन संस्था के सचिव चिराग शर्मा एवं सदस्य मोहन सिंह कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने में विद्यालय परिवार की कॉर्डिनेटर प्रमिला सिंह, शिक्षिका गण ज्योति विश्वकर्मा, नीरू क्षत्रि, ज्योति सिंह सेंगर, किरण जयसवाल, शांभवी सिंह, दर्शना सिंह, पूजा शर्मा, अलका सोनी, रिंकी वर्मा, प्रिय साव , श्रद्धा सारथी, भाविका शर्मा, सुमन नोर्गे, स्मिता विश्वकर्मा, सीमा सिंह, अमृत साहू, प्रीति सिंह, शिवांगी सेन , ज्योति सिंह, नेहा विश्वकर्मा, धरनीं बैरागी, राहुल सिंह, रामशंकर त्रिपाठी, अंकुर सोना एवं अन्य शिक्षिक एवं शिक्षिकाये उपस्थित रही, साथ ही शाला स्टाफ की आया दीदी सिया चौहान, वाहन चालक संतराम निर्मलकर, कविंद्र साहू एवं अन्य भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में बच्चो के अभिभावक, अकलतरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वेल विशर फाउंडेशन के अन्य सदस्य गण, शाला स्टाफ सभी भारी संख्या में उपस्थित रहे


Related Articles