विकास के एक वर्ष पूर्ण जन सुविधाओं में दिखा सकारात्मक बदलाव।
नगर पंचायत नरियरा नवीन गठन के एक वर्ष कार्यकाल जनता को समर्पण स्वरूप आभार
भारतीय जनता पार्टी पार्षद के रूप में चयन पर शशि दास महंत ने मतदाताओं का किया आभार।

वार्ड क्रमांक 04 से निकटतम प्रतिद्वंदी ईश्वरी प्रसाद कर्ष को पराजित कर ऐतिहासिक जीत को जनता से किया विकास का वादा
नरियरा नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 में वार्ड क्रमांक 04 से मात्र 19 वोट से शशि दास महंत ने बीेजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में मतदान माध्यम से उतरकर उल्लेखनीय जीत 15 फरवरी को परिणाम में निर्णय की। राजनीति में कदम रखने वाले शशि दास महंत ने विकास कार्य वादों के साथ साहसिक निर्णय लेते हुए जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और भारी मतों से विजय प्राप्त की।
चुनाव परिणामों में शशि दास महंत को बहुमत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी से वोट का अन्तर 19 था, जिसमें संतोष करना पड़ा। इस बड़ी जीत ने यह साबित कर दिया कि वार्ड की जनता ने युवा नेतृत्व और ईमानदार छवि पर भरोसा जताया है। उनकी जीत को वार्डवासियों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है।
विजय के बाद शशि दास महंत ने वार्ड की समस्त जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जीत है।
पार्षद शशि दास महंत के जब वार्ड में विकास कार्य पूछा गया
राधे भैना ने बताया कि मेरे घर के समीप
1. लूदिया तालाब में, पचरी की घेरा कार्य
राजू राठौर ने बताया कि मेरे घर से होते हुए संजू राठौर जो पूरे मोहल्ले में जल की समस्या से जूझ रहे थे उसका निदान किया
2. वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कार्य
3. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूरत मंद तीन हितग्राही लाभान्वित हुए।
4. सुखदेव धीवर जो इस वार्ड का हिस्सा हैं जो अपने निवास में शौचालय कार्य
5. सीसी रोड निर्माण कार्य।
उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें प्रतिनिधि चुना है, वे उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
उन्होंने वादा किया कि ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ आगामी 4 वर्षों में भी वार्ड के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, पानी, स्वच्छता, बिजली और अन्य सुविधाओं के समाधान के लिए वे संबंधित विभागों से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई करेंगे।








