.AD

व्यासनगर माइनर के पास युवक की डूबने से मौत, नगर में शोक की लहर।







नगर पंचायत नरियरा।

नगर क्षेत्र में उस समय शोक की लहर फैल गई जब व्यासनगर मार्ग स्थित माइनर नहर के पास एक युवक की लाश मिलने की सूचना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्री धीरेंद्र कुमार महिपाल ,पिता - दरबार महिपाल (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी नरियरा) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों वे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा था। बाद में विकासनगर मार्ग पर स्थित नहर के पास ग्रामीणों ने पानी में एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

प्रारंभिक जांच में डूबने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में नहर के पानी में डूबने से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर विस्तृत विवेचना की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अंतिम कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

परिवार और नगर में मातम छाया है।

घटना की खबर मिलते ही महिपाल परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन व नगरवासी घटना से स्तब्ध हैं। मृतक को मिलनसार एवं सरल स्वभाव का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नहर किनारे चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।


Related Articles