.AD

अकलतरा नगर पालिका परिषद के भाजपा एवं कांग्रेस पार्षदों ने वार्डवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नववर्ष के शुभ अवसर पर भाजपा एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने वार्ड एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। सभी पार्षदों ने नगर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना करते हुए नए वर्ष में जनसेवा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

नगर पालिका परिषद अकलतरा के कांग्रेस से उपाध्यक्ष दिवाकर राणा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया, पार्षद राज सिंह एवं विजय खांडेल ने अपने-अपने वार्डवासियों एवं क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में स्वास्थ्य, खुशहाली और उन्नति लेकर आए। उन्होंने नगर के विकास कार्यों में नागरिकों के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताते हुए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।


नगर पालिका उपाध्यक्ष दिवाकर राणा ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2025 अकलतरा नगर के लिए विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।


एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया ने विशेष रूप से युवाओं को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि युवा वर्ग सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से समाज को नई दिशा दे सकता है।

पार्षद राज सिंह एवं विजय खांडेल ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।


वहीं, भाजपा पार्षद दारा मिश्रा ने भी अपने वार्डवासियों एवं नगरवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा नगर के समग्र विकास में हर संभव योगदान देंगे।


नववर्ष के अवसर पर अकलतरा नगर में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए शुभकामना संदेशों से नगरवासियों में नई ऊर्जा, आशा और विश्वास का संचार हुआ है।


Related Articles