.AD

अकलतरा वार्ड 20 के पार्षद राजकुमार सिंह स्ट्रीट लाइट समस्या को लेकर दिखाई गंभीरता

अकलतरा नगर पालिका परिषद में तेजतर्रार माने जाने वाले पार्षद राजकुमार सिंह वार्ड 20 के पार्षद हैं। दरअसल अकलतरा नगर के वार्ड 20 में अव्यवस्थाओं को लगातार मॉनिटरिंग कर विकास की राह को पटरी पर लाने पार्षद राजकुमार सिंह लगातार संघर्षरत हैं। अकलतरा नगर पालिका परिषद अध्यक्षा के सहयोग से वार्ड में जनता के समस्याओं का आवाज बनकर लगातार राजकुमार सिंह विभिन्न माध्यमों से मंच पर उनकी बात रखते आए है वही समस्याओं के समाधान पर ग्राउंड स्तर में काम करना उनकी खासियत बन गई है।

गौरतलब है कि वार्ड 20 के पार्षद राजकुमार सिंह स्ट्रीट लाइट के काम करवाने खुद ग्राउंड जीरो में उपस्थित होकर काम करा रहे हैं वहीं वार्ड के शराब भट्ठी के समस्या को लेकर भी जनता की आवाज उठाते रहे हैं तथा बखूबी अपना पार्षद होने का फर्ज अदा कर रहे हैं।

वार्ड 20 के पार्षद राजकुमार सिंह पार्षद पद से पहले भी जनता के समस्याओं को लेकर काफी गंभीर थे और किसी भी समस्याओं को प्रत्येक मंच पर निडर होकर तेज तर्रार भाव से अपनी बाते रखते थे। वर्तमान में उनके इन्ही स्वभाव के कारण जनता ने उन्हें जीत दिलाई और विश्वास जताया की वार्ड 20 के लिए वह सबसे योग्य हैं। अब देखना होगा की राजकुमार सिंह आगे भी जनता के नजरों में अपनी तेजतर्रार क्षवि के साथ साथ काम करवाने वाले शख्स की क्षवि स्थापित कर पाते है या नही ।


Related Articles