.AD

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्र जांजगीर में निःशुल्क उपचार की उत्कृष्ट व्यवस्था

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और समाज को स्वस्थ दिशा देने के उद्देश्य से जांजगीर में संचालित नशा मुक्ति केंद्र जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। यह केंद्र छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग से विधिवत मान्यता प्राप्त है तथा इसका संचालन उन्नयक सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।

केंद्र का उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों को सुरक्षित वातावरण में समुचित उपचार, परामर्श और पुनर्वास प्रदान करना है, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर एक स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।

निःशुल्क उपलब्ध सुविधाएं

नशा मुक्ति केंद्र जांजगीर में मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं—

निशुल्क आवास व्यवस्था

✅ निशुल्क पौष्टिक भोजन

✅ निशुल्क दवाइयां

✅ निशुल्क संपूर्ण उपचार

✅ विशेष काउंसलिंग एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श सुविधा

केंद्र में अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित काउंसलरों की टीम द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, दवा प्रबंधन एवं मानसिक परामर्श सत्र आयोजित किए जाते हैं। मरीजों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विशेष काउंसलिंग से मिल रही नई दिशा

नशा मुक्ति की प्रक्रिया केवल शारीरिक उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण भी उतना ही आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र में व्यक्तिगत एवं समूह काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाते हैं। इन सत्रों के माध्यम से मरीजों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं आत्मनियंत्रण की दिशा में प्रेरित किया जाता है।

समाज के लिए एक सकारात्मक पहल

केंद्र के संचालकों ने बताया कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार मानसिक और सामाजिक कठिनाइयों से गुजरता है। ऐसे में यह केंद्र न केवल मरीजों, बल्कि उनके परिवारजनों को भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करता है।

समाज के जागरूक नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास नशे की लत से पीड़ित लोगों को इस केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले सकें।

📞 प्रवेश हेतु संपर्क

नशा मुक्ति केंद्र में प्रवेश के इच्छुक व्यक्ति या उनके परिजन निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

अधीक्षक, नशा मुक्ति केंद्र जांजगीर

📱 9575926928

📱 7000336132

📱 6266376096

📱 8770376147

नशा मुक्ति केंद्र जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। शासन की मान्यता और समर्पित संस्था के प्रयासों से यह केंद्र अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।


Related Articles