.AD

नगर पंचायत नरियरा समीपस्थ बनाहिल में होगा श्री रामचरित मानस यज्ञ।

ग्राम बनाहिल में श्री अखंड नवधा रामायण 5 नवंबर से नरियरा । समीपस्थ ग्राम बनाहिल में श्री अखंड नवधा रामायण हिंदू समाज का आयोजन गांधी चौरा में 5 नवंबर से किया गया है। कलश यात्रा कलश स्थापना देव आवाहन मानस प्रारंभ 5 नवंबर बुधवार श्री राम राज्याभिषेक चढ़ोत्तरी कथा विश्राम 14 नवंबर हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज देव विसर्जन 15 नवंबर को होगा। अखंड नवधा रामायण के आचार्य पंडित श्री कृष्ण कुमार शर्मा बिल्लू महाराज होंगे तथा यजमान रेवती रमण के कैवर्त श्रीमती जानकी कैवर्त होंगे। समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। नवधा रामायण समिति द्वारा मानस मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।


Related Articles