NSUI जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता
युवाओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा/अकलतरा। जिला जांजगीर-चांपा के NSUI जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जिले में शुभकामनाओं का सिलसिला दिनभर लगातार देखने को मिल रहा है। युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों तथा उनके शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर रहे हैं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हजारों शुभकामना संदेशों की बाढ़ देखने को मिल रही।
अकलतरा निवासी अंकित सिंह सिसोदिया लंबे समय से छात्र हितों एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें NSUI की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिनका वे सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अंकित सिंह सिसोदिया ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। इसके बाद वे अकलतरा नगर पालिका में पार्षद भी रह चुके हैं। पार्षद के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अनेक मुद्दों को उठाकर लोगों का विश्वास अर्जित किया। छात्र राजनीति और जनप्रतिनिधि के रूप में उनके अनुभव ने उन्हें युवाओं के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बनाया है।
जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, युवा साथियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।
शुभकामना देने पहुंचे कई जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने कहा कि अंकित सिंह सिसोदिया हमेशा विद्यार्थियों और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से उठाते रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, युवाओं के अधिकार, सामाजिक सरोकार और जनहित के विषयों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके कारण वे जिले के युवाओं के बीच एक मजबूत पहचान रखते हैं।
जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए अंकित सिंह सिसोदिया ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, वरिष्ठजनों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का प्रेम, विश्वास और सहयोग उन्हें समाज एवं युवाओं के हित में और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी छात्र हित, जनहित और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
जन्मदिन के इस अवसर पर अकलतरा सहित जिलेभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पूरे दिन शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा।








