.AD

श्री ऋषभ कॉलेज बनाहिल में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

लगभग 150 लोगों ने कराया नेत्र परीक्षण

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनाहिल स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे.के. जैन, प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह तथा संस्था के सचिव अंकित जैन ने माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा से आए नेत्र सहायक अधिकारी द्वासराम भारते, प्रीतेश चंदेल, सत्यजीत कुर्रे और बबिता पाटले की टीम ने लोगों का नेत्र परीक्षण किया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक किया। द्वासराम भारते और प्रीतेश चंदेल ने ग्लूकोमा, मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) सहित अन्य नेत्र रोगों के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लूकोमा एक गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे दृष्टि को प्रभावित करती है। यदि समय पर इसकी पहचान और उपचार हो जाए तो दृष्टि को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों को नियमित नेत्र जांच कराने और आंखों की देखभाल के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।

“विश्व है प्रकाशमान, रहे आपकी दृष्टि प्रकाशवान” संकल्प के साथ आयोजित इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में लगभग 150 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में जांच के साथ-साथ लोगों को विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की गईं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, दुर्गा टंडन, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, नगेंद्र कुमार जांगड़े, अनुज जैन, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, भूपेंद्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, हितेश्वरी कश्यप, सूरज रत्नाकर, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी के कैडेट तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को आगे भी निरंतर आयोजित करने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।


Related Articles