12 जुलाई को परिणय सूत्र में बंधेंगे सुशांत कुमार बंजारे एवं भारती जोशी: विवाह की तैयारियां पूरी

जांजगीर-चांपा।
जिले के नगर पंचायत नरियरा निवासी सुशांत कुमार बंजारे (पार्षद) एवं ग्राम कोनारगढ़ निवासी भारती जोशी का शुभ विवाह 12 जुलाई 2026 को संपन्न होगा। विवाह को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर सुशांत कुमार बंजारे, श्री मुन्नालाल बंजारे एवं श्रीमती गीता बंजारे के सुपुत्र हैं। वहीं वधू भारती जोशी, श्री मनमोहन जोशी एवं श्रीमती संतोषी जोशी की सुपुत्री हैं।
विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 11 जुलाई 2026 को चूलमाटी की रस्म आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 12 जुलाई 2026 को देव पूजन एवं हरिद्रालेपन के साथ बारात प्रस्थान होगा। विवाह समारोह एवं निवास स्थल नगर पंचायत नरियरा, जिला जांजगीर-चांपा निर्धारित किया गया है।
दोनों परिवारों ने सभी सगे-संबंधियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से विवाह समारोह में सपरिवार पधारकर नवदंपती को अपना शुभाशीष प्रदान करने का आग्रह किया है।








