.AD

32 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सारागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा ।

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राम यादव उर्फ बड़कू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कमरिद, थाना सारागांव को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3260 है, बरामद की गई।

बरामद अवैध शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत, अर्जुन जांगड़े, आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं जयकिशन की सराहनीय भूमिका रही।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles