.AD

अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को मिला साइबर प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व

तेजतर्रार कार्यशैली और जनसरोकारों से जुड़ी पुलिसिंग को मिली नई पहचान

जांजगीर-चांपा ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा को उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ सायबर सेल प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय उनकी कार्यकुशलता, अनुशासित नेतृत्व और प्रभावी पुलिसिंग पर वरिष्ठ अधिकारियों के विश्वास को दर्शाता है।

अकलतरा थाना प्रभारी के रूप में भास्कर शर्मा ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच विश्वास का वातावरण तैयार किया। अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान रही है। क्षेत्र में चोरी, अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में समयबद्ध कार्रवाई कर उन्होंने पुलिस की सक्रिय भूमिका को मजबूती प्रदान की।

सामाजिक समन्वय और जनसंपर्क में भी अग्रणी

भास्कर शर्मा केवल एक सख्त पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में भी पहचाने जाते हैं। व्यापारी, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, युवा वर्ग और आम नागरिकों के साथ उनका समन्वयात्मक व्यवहार पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करता रहा है।

थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, उन्हें सम्मानपूर्वक व्यवहार देना तथा यथासंभव शीघ्र समाधान का प्रयास करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यही कारण है कि अकलतरा क्षेत्र में उनकी कार्यप्रणाली को सकारात्मक रूप से देखा जाता है।

अनुशासन, पारदर्शिता और आधुनिक पुलिसिंग का समन्वय

निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन, टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्हें सायबर सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलना इस बात का संकेत है कि जिला पुलिस प्रशासन उनकी तकनीकी समझ और प्रशासनिक क्षमता पर भरोसा करता है।

जनता की अपेक्षाएं बढ़ीं

अकलतरा क्षेत्र के अनेक नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भास्कर शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि वे पूर्व की तरह अपनी सक्रिय कार्यशैली, संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी नेतृत्व से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक आदेश को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Related Articles