.AD

“चोरी पर लगी ब्रेक! पुलिस कप्तान का वादा बना हकीकत, अकलतरा में चार आरोपी पकड़े गए”


अकलतरा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चिंतित जनता को आखिर राहत मिल गई है। पुलिस कप्तान विजय कुमार पांडेय द्वारा एक दिन पहले अकलतरा क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया था, और उसी भरोसे पर खरे उतरते हुए पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई कर सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा कर दिया।


नगर निरीक्षक की सक्रियता रंग लाई

नगर सुरक्षा की बागडोर संभाल रहे नगर निरीक्षक भास्कर शर्मा ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए मामले की कड़ियों को जोड़ा। उनकी सतर्कता और नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में फैले भय को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।


साइबर टीम का योगदान सराहनीय

चोरी के इस मामले को सुलझाने में साइबर टीम ने महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग दिया, जिसके चलते आरोपी जल्द पकड़ में आए।

पुलिस की सतर्कता और साइबर टीम की तकनीकी दक्षता का ही परिणाम है कि चोरी की घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम सहित चोरी का सामान बरामद किया गया है।


अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षेत्रवासियों में विश्वास बहाल करने में सफल रही है।


Related Articles