.AD

डॉ. राजीव दीक्षित एवं डॉ. श्रेया दीक्षित ने मनाई वैवाहिक जीवन की रजत जयंती,

प्रेम और विश्वास के 25 स्वर्णिम वर्ष पूरे

जांजगीर-चांपा।

एक ऐसी शख्सियत, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व की अनेक खूबियों से समाज में अलग पहचान बनाई है—प्रोफेसर डॉ. राजीव दीक्षित एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती श्रेया दीक्षित ने अपने वैवाहिक जीवन के 25 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर एक आदर्श स्थापित किया है। जनसेवा को ही अपनी पूजा मानने वाले इस प्रेरणास्पद दंपत्ति की रजत जयंती वर्षगांठ पर भव्य एवं यादगार समारोह का आयोजन किया गया।

यह विशेष आयोजन जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत दल्हा पहाड़ की तराई में प्रकृति की गोद में बसे प्रसिद्ध स्थल माउंटेन व्यू में संपन्न हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस मनोहारी स्थान पर आयोजित कार्यक्रम ने उपस्थित जनों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम में गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। दोस्तों में दोस्त कहे जाने वाले लक्ष्मीकांत पुरोहित (संचालक, हाइवे रेस्टोरेंट) ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच पर डांस कर ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरी भीड़ झूम उठी। उनके उत्साह और ऊर्जा ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया।

भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी शर्मा कैटरिंग ने संभाली। स्वादिष्ट व्यंजनों की विविधता और उत्कृष्ट प्रबंधन की उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहना की।

कार्यक्रम में जांजगीर जिला मुख्यालय के कृषि महाविद्यालय के डीन श्री अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके आशीर्वचन एवं शुभकामनाओं ने दंपत्ति के जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ वातावरण को और प्रेरणादायी बना दिया।

पूरे समारोह में मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति ने इसे एक पारिवारिक एवं आत्मीय उत्सव का स्वरूप दिया। हंसी-खुशी, संगीत और आत्मीयता से परिपूर्ण यह आयोजन लंबे समय तक स्मृतियों में संजोया जाएगा।

डॉ. राजीव दीक्षित एवं डॉ. श्रीमती श्रेया दीक्षित का यह 25 वर्षों का वैवाहिक सफर न केवल प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा का भी सशक्त उदाहरण है।

रजत जयंती का यह भव्य उत्सव वास्तव में प्रेरणा, समर्पण और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया।


Related Articles