खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह के गृह क्षेत्र में प्रथम नगर आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत
जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र में छ.ग. खनिज विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन पर क्षेत्र वासियों ने जगह जगह आतिशबाजी कर ऐतिहासिक स्वागत किया।
गौरतलब है की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सौरभ सिंह को प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूरे प्रदेश में भारी विजय प्राप्त हुई।
बता दें की सौरभ सिंह तत्कालीन विधायक रहते हुए कोयला घोटाला, गोबर घोटाला एवं शराब घोटाला उजागर करने में अहम भूमिका रही थी।
सौरभ सिंह का खनिज विकास निगम के अध्यक्ष बनने से पूरे क्षेत्र में खुशियों की लहर व्याप्त है।