.AD

किसानों की समस्याओं से बेपरवाह नोडल अधिकारी अमित साहू

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किसान का तत्काल फोन उठाकर समस्या समाधान करने का दिया आश्वाशन

जांजगीर-चांपा।

जिले के किसानों को अपनी कृषि संबंधी परेशानियों को लेकर लगातार नोडल अधिकारी अमित साहू से संपर्क करने में मुश्किलें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि कई बार फोन करने के बावजूद नोडल अधिकारी द्वारा न तो कॉल रिसीव की जा रही है और न ही समस्याओं के समाधान के लिए कोई पहल की जा रही है। इससे किसानों में गहरी नाराज़गी और असंतोष व्याप्त है।


किसानों की शिकायत—“फोन उठाना तो दूर, कोई जवाब भी नहीं मिलता”

जिले के विभिन्न गाँवों के किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य खरीद, पंजीयन, माप-तौल, भुगतान तथा धान खरीदी केंद्र में किसानों से बदतमीजी जैसी समस्याओं को लेकर वे कई दिनों से संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी अमित साहू द्वारा कॉल न उठाए जाने से किसान उलझन और परेशानी में पड़ गए हैं। किसानों का कहना है कि सीजन के समय समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी आवश्यक आवश्यकता है, परंतु अधिकारी की उदासीनता से उनका काम ठप पड़ता जा रहा है।


कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने लिया संज्ञान, किसानों का फोन उठाकर समस्याएँ सुनीं

किसानों की शिकायतें सामने आने पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने तत्काल स्वयं किसानों का फोन उठाया और उनकी समस्याएँ विस्तार से जानीं। कलेक्टर ने मौके पर ही किसान कि समस्या के निराकरण का आश्वाशन दिया । उन्होंने ने कहा कि किसानों के मुद्दों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि—

“किसान जिले की रीढ़ हैं। उनके फोन का तत्काल जवाब देना और समस्याओं का शीघ्र समाधान करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


किसानों ने जताई संतुष्टि

कलेक्टर द्वारा त्वरित कार्रवाई और स्वयं फोन उठाकर समस्याएँ सुने जाने पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि प्रशासन का यह कदम उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा भरोसा देता है।



Related Articles