.AD

पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के प्रतिनिधित्व में जिले के अपराधियों पर लगातार स्ट्राइक

गैंगस्टर, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी जैसे संवेदनशील अपराधों पर कानूनी शिकंजा

जिले में पिछले चार महीनों के अंतराल में सिलसिलेवार चोरी, डकैती, चाकूबाजी, गैंगवार, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी जैसे संवेदनशील अपराधों जैसी घटना साधारणतह देखने को मिल रही थी। बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा आमजन के द्वारा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय से नगर में शांति व्यवस्था की बहाली को लेकर निवेदन भी किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शांति व्यवस्था दुरुस्त करने जनता से वादा करते हुए अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की गई । लगातार कारवाई होने से अपराधों पर अंकुश लगी तथा क्षेत्र के जनता से किए वादे को पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने भलीभांति पूरा किया।

गैंगस्टरों पर कारवाई

जिले में व्यापक रूप से गैंगस्टर मोगली गैंग एवं बाटा गैंग पर नियंत्रण लगाने ताड़तोड़ कारवाई किया गया, वही अपराध पर अंकुश लगाने जिला के आदतन अपराधियों पर जिलाबदर की कारवाई हेतु माननीय कलेक्टर महोदय को अनुमोदन हेतु भेजा गया है । कारवाई से अपराधों पर नियंत्रण तो हुआ ही, साथ ही साथ क्षेत्र के जनमानस पर कानून पर विश्वास भी कायम हुआ।



अकलतरा क्षेत्र में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, किडनैपिंग, फर्जी जमीन दलाली, फर्जी किसान मजदूरों के नाम पर ग्रामीणों को बरगलाकर आंदोलन के आड़ में लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती देने वालों पर अपराधिक सर्जरी

अकलतरा क्षेत्र में आरोपियों के द्वारा मजदूर, किसान, भूविस्थापितों, फर्जी जमीन दलाली, किडनैपिंग, स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस में प्रिंट कराकर पैसे नहीं देना, फर्जी किसान मजदूरों के नाम पर ग्रामीणों को बरगलाकर आंदोलन के आड़ में लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती जैसे मामले सामने आएं। गंभीर अपराधिक घटनाओं को लेकर आरोपियों के द्वारा एक अपराधिक गैंग जैसे काम किया जा रहा था। किसान, मजदूर, भूविस्थापित जैसे मामलों में जेएसडब्ल्यू महानदी पॉवर प्लांट एवं साईं लीलागर पॉवर प्लांट आरसमेटा को टारगेट करना किया गया । जेएसडब्ल्यू महानदी पॉवर प्लांट प्रबंधन आरोपियों के प्रवृत्ति से अंजान थे मसलन आरोपियों को प्लांट में ठेका काम करने का अवसर प्रदान किया। ठेका पाते ही आरोपियों के द्वारा क्षेत्र के भोले-भाले लोगों से पैसे लेकर अपने ठेके के काम में लगा दिया। पैसे लेकर काम में रखे मजदूरों का पेमेंट आरोपियों के द्वारा महीनों तक नहीं किया गया। मजदूरों ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को लिखित में शिकायत की। उसी प्रकार जमीन दलाली और किडनैपिंग जैसे मामले में नरियरा निवासी केवराबाई बरेठ ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात 10 बजे के लगभग आरोपी ज्योति नोरगे निवासी रोगदा एवं सत्यप्रकाश निर्मलकर निवासी नरियरा के द्वारा JSW महानदी पॉवर प्लांट में जमीन बिक्री करने को कहकर जमीन एवं बैंक के कई बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज को लेकर उन्हें भी साथ लेकर चले गए । आरोपियों के द्वारा कई कोरे स्टाम्प पर एवं कोरे कागजातों पर फर्जी अंगूठे लगवाए गए। केवराबाई बतातीं हैं कि उन्हें लगभग 40 दिनों तक बरगलाकर रखा गया और अंत में उनके द्वारा ज्यादा विरोध करने पर उन्हें वापस घर बहुत मुश्किल से छोड़ा गया। लगभग 40 दिनों से एक बुजुर्ग महिला को बाहर रखने का पैसे मांगने लगे। मामले को लेकर केवराबाई बरेठ ने मुलमुला (अकलतरा) थाने में शिकायत भी दर्ज कराई ।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपि ज्योति नोरगे एवं सत्यप्रकाश निर्मलकर के द्वारा अकलतरा क्षेत्र में संचालित मानू प्रिंटिंग प्रेस (अग्रवाल फ्लेक्स बैनर) में बैनर/पोस्टर/पामपलेट प्रिंटिंग कराकर पैसे नहीं देना तथा पैसे की मांग हेतु फोन करने पर फोन नहीं उठाना जैसे मामले भी सामने आए हैं।

गौरतलब है कि आरोपि ज्योति नोरगे एवं सत्यप्रकाश निर्मलकर के द्वारा जेएसडब्ल्यू प्लांट नरियरा के मुख्य गेट पर भोलेभाले ग्रामीणों को बरगलाकर बार-बार धरना व अवैध पैसों की मांग का आरोप है साथ ही लोगों को उकसाकर आवागमन बाधित करने और सुरक्षागार्ड व कर्मचारियों से धक्का-मुक्की व गाली-गलौच करना, आरोपियों के खिलाफ अकलतरा व मुलमुला थानों में पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सभी मामलों की जांच कराकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तथा आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक अपराधिक सर्जरी से एकबार फिर अकलतरा, मुलमुला थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर शांति बहाली की दरकार पूरी हो पाई ।

चोरी, डकैती पर हुए बड़े खुलासे एवं कारवाई

जांजगीर के नैला में हुए दिनदहाड़े डकैती हो या बिर्रा/बम्हनिनडीह में फर्जी डकैती का मामला हो या फिर अकलतरा क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी का मामला हो, सभी बड़े चोरी, डकैती मामलों में खुलासा कर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई किया गया।


जिले में हुए बड़े आयोजनों में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था

जिले में नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पूजन का प्रदेश स्तर पर बड़ा आयोजन किया जाता है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती से कम नहीं रहता। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के द्वारा आमजन के सहयोग से यह चैलेंज भी आसानी से पूरा किया गया वही शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में सहयोग करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

विगत दिनों जिले में अनुसूचित जाति प्राधिकरण का आयोजन तथा जनादेश परब का प्रदेश स्तरीय बड़ा आयोजन हुआ, सभी आयोजन चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफलता पूर्वक कराए गए।


Related Articles