.AD

JSW क्रिकेट प्रीमियर लीग में वर्क फोर्स वेरियर्स की शानदार जीत

संजय बने मैन ऑफ द मैच

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियरा में संचालित JSW महानदी पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा आयोजित JSW क्रिकेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। माँ मनकेशरी खेल परिसर, तरौद में खेले गए इस मैच में वर्क फोर्स वेरियर्स टीम ने ग्रीन फील्ड वेरियर्स टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में ग्रीन फील्ड वेरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित स्कोर खड़ा करने में असफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्क फोर्स वेरियर्स टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में संजय का प्रदर्शन सबसे अधिक सराहनीय रहा, जिन्होंने मात्र 18 गेंदों में नाबाद 54 रन की तूफानी पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

वहीं रोशन सिंह ने भी बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए और महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। उनके चुस्त-दुरुस्त फील्डिंग प्रयासों ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा, जिसका सीधा फायदा वर्क फोर्स वेरियर्स को मिला।

इस अवसर पर टूर्नामेंट में मुख्य रूप से पवन पांडे, स्वप्नेश नेगी, मुख्य अतिथि यशपाल चौबे, सिक्योरिटी शिफ्ट इंचार्ज प्रकाश एवं अखिलेश राय उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में शशिदास महंत की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे और रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।


JSW महानदी पॉवर प्लांट प्रबंधन से पवन पांडे ने कहा कि क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्देश्य कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।


आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों से JSW क्रिकेट प्रीमियर लीग क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा


Related Articles