.AD

पिपरसत्ती में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, कार्रवाई नहीं होने से अवैध शराब माफियाओं के हौसले हो रहे बुलंद

अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार के अधीन आने वाले ग्राम पिपरसत्ती में अवैध शराब बिक्री का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मेन रोड और बाजार पारा (बस्ती) क्षेत्र में दो सगे भाई जिनका नाम पप्पू एवं संतोष बताया जा रहा है, उनके द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित कर रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में खुलेआम शराब की बिक्री होने से युवाओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार में हाल ही में पदस्थ नए प्रधान आरक्षक को भी जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। हालांकि इस बात की पुष्टि नही हुई है

क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि आखिर किसके संरक्षण में गांव के अलग-अलग हिस्सों में बेखौफ होकर अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर विपरीत असर पड़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिपरसत्ती के मेन रोड और बाजार पारा में देर शाम तक शराब खरीदने वालों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीणों और आमजनों ने मांग की है कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हुए पिपरसत्ती में संचालित अवैध शराब बिक्री के नेटवर्क पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। साथ ही शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित हो सके।



Related Articles