.AD

“समर्पण का सम्मान: JSW महानदी पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा आयोजित हुआ ‘लम्हे अवार्ड्स’ की भव्य संध्या

JSW महानदी पॉवर कम्पनी लिमिटेड द्वारा अपने कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित “लम्हे अवार्ड्स” समारोह ने इस वर्ष एक बार फिर गौरव और उत्साह का नया इतिहास रच दिया। कंपनी में 10 व 15 वर्षों की लंबी सेवा पूर्ण करने वाले ऑपरेटर एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु यह भव्य कार्यक्रम Hotel Central Point International में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बेहद सुनियोजित और गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें कंपनी प्रबंधन, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य उद्देश्य वर्षों से अपनी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से कंपनी की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों को मंच पर सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ। इस दौरान 10 वर्ष एवं 15 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को “लम्हे अवार्ड्स” प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मानित कर्मचारी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर प्लांट के बिजनेस हेड श्री सी.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कर्मचारी होते हैं। आप सभी का समर्पण और निरंतर प्रयास ही कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। ‘लम्हे अवार्ड्स’ आपके इसी योगदान का सम्मान है।”

सेक्शन हेड श्री जीतेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि “लंबे समय तक एक ही संस्थान के साथ जुड़े रहकर उत्कृष्ट कार्य करना गर्व की बात है। आप सभी ने अपनी मेहनत और जिम्मेदारी से एक मिसाल कायम की है।”

HR हेड श्री अभिषेक शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “यह सम्मान केवल वर्षों की गणना नहीं, बल्कि उन वर्षों में किए गए समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क का प्रतीक है। कंपनी हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़ी है।”

कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा आवागमन के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई थी, जो नरियरा, अमोरा, मुरलीडीह, तरौद, रोगदा, पकरिया और लटिया जैसे विभिन्न स्थानों से कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आईं। बसों का प्रस्थान समय सायं 4 बजे निर्धारित किया गया था, जिससे सभी कर्मचारी समय पर कार्यक्रम में शामिल हो सके।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी माहौल को खुशनुमा बना दिया। कर्मचारियों एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों के लिए रात्रि भोज की भी उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में HR/IR प्रबंधन की अहम भूमिका रही, जिसमें विशेष रूप से श्री पवन पांडे, स्वप्नेश नेगी, स्वप्निल, रोशन सिंह, अमित सिंह बैस के समन्वय, मेहनत और सूझबूझ की चर्चा हो रही है। उनके प्रयासों से कार्यक्रम सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारियों ने भी इस सम्मान समारोह को अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए कंपनी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

इस प्रकार “लम्हे अवार्ड्स” समारोह न केवल कर्मचारियों के सम्मान का मंच बना, बल्कि कंपनी और कर्मचारियों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक भी साबित हुआ।


Related Articles