JSW महानदी पॉवर प्लांट में क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियरा स्थित JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित JSW महानदी क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस खेल महोत्सव ने न केवल खिलाड़ियों बल्कि कर्मचारियों और स्थानीय दर्शकों में भी नई ऊर्जा और खेल भावना का संचार किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि JSW के बिजनेस हेड श्री सी. एन. सिंह रहे, जिन्होंने विधिवत रूप से क्रिकेट मैच का उद्घाटन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों को भी विकसित करता है। JSW समूह सदैव अपने कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है।
JSW प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के पीछे प्लांट प्रबंधक श्री जितेंद्र त्रिपाठी एवं HR हेड श्री अभिषेक शर्मा की प्रभावी जोड़ी की अहम भूमिका रही। दोनों के कुशल नेतृत्व और बेहतरीन प्रबंधन के चलते आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुचारु और अनुकरणीय रहीं। मैदान की तैयारी, खिलाड़ियों की सुविधा, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा सहित हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया।
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि श्री सुमित सिंह चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही प्लांट के उच्च अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे और रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।
JSW महानदी क्रिकेट प्रीमियर लीग का यह आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजन से यह स्पष्ट संदेश गया कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ खेल और मनोरंजन को भी समान महत्व देना आवश्यक है।
स्थानीय क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलती है और सामाजिक जुड़ाव भी मजबूत होता है। आने वाले दिनों में इस प्रीमियर लीग के अंतर्गत होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।







