रिवांपार के माटीपुत्र रोशन सिंह के जन्मदिन पर बधाईयों का लगा तांता

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र से जुड़े पामगढ़ क्षेत्र के रिवांपार ग्राम के माटीपुत्र रोशन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा। सुबह से ही शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जाती रहीं है। सोशल मीडिया से लेकर प्रत्यक्ष मुलाकात तक, बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ ।
रोशन सिंह पूर्व में विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अकलतरा में रहकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
पॉवर प्लांट में कार्यरत रहते हुए रोशन सिंह ने अपने विभाग में ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। सहकर्मियों के अनुसार, उन्होंने अपने विभाग को उच्च स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली अनुशासन, समर्पण और निष्पक्षता के लिए जानी जाती है।
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह के द्वारा भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने उनके सामाजिक योगदान और ईमानदार छवि की सराहना करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
रोशन सिंह की सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि वे हर कार्य को ईमानदारी से करने में विश्वास रखते हैं और प्रसिद्धि प्राप्त करने का मोह नहीं रखते। उन्होंने शांत और संयमित रहकर सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से कई बड़े भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिला।
अपने गांव रिवांपार में सड़क निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार प्रयास किए और आवश्यकतानुसार आंदोलन का भी सहारा लिया। उनके अथक प्रयासों से अंततः सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
जनसेवा को ही अपनी पहचान मानने वाले रोशन सिंह बिना किसी प्रसिद्धि की लालसा के समाजहित में कार्य करते आ रहे हैं। उनके जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








