.AD

2 वर्षीय श्रिया साहू बनी दुनिया की सबसे कम उम्र की बच्ची जिसने कम समय में अनेक चीजों की पहचान की बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

चांपा की नन्ही प्रतिभा श्रिया साहू, उम्र मात्र 2 वर्ष, ने अपनी अद्भुत याददाश्त और तेज बुद्धि से नया विश्व रिकॉर्ड बना कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। श्रिया ने अपनी कम उम्र में ही अनेक विभिन्न वस्तुओं को पहचानकर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

श्रिया के माता-पिता दीक्षा साहू और कौशल किशोर ने बताया कि बचपन से ही श्रिया में चीजों को पहचानने और याद रखने की विशेष क्षमता दिखाई देती थी। उन्होंने उसकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया और नियमित अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की।

गौरतलब है की नन्ही श्रिया की माता जांजगीर जिले के अकलतरा नगर स्थित आत्मानंद स्कूल में प्रधान पाठिका के पद पर पदस्थ हैं वहीं पिता चांपा स्थित अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत गृह में एई (इलेक्ट्रिकल) के पद पर कार्यरत हैं।

नन्ही श्रिया साहू के इस उपलब्धि से पूरे जिले वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।


Related Articles