.AD

दीपावली पर्व में विद्यालय हुए दिया से रौशन।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा में दीया जलाया गया।


दीपावली में पूर्व माध्यमिक शाला नरियरा में दीया जलाया गया।

नरियरा प्रकाश पर्व दीपावली पर्व को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों के जीवन में ज्ञान का महत्व स्थापित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना है।


छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्री मंत्री ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से आह्वान किया था कि इस दीपावली पर सभी बच्चे अपने-अपने विद्यालय में एक दीया अवश्य जलाएँ। इसी के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संजय नगर में आदित्य नारायण पाण्डेय, ने बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। वही शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बस स्टैंड नरियरा में शिक्षक ,,सूरज कुमार साहू ने दीपावली के असवर पर विद्यालय में दीया जलाय । उक्त दोनों शिक्षक, आदित्य नारायण पाण्डेय और सूरज साहू के द्वारा दीपावली के असवर पर विद्यालय में दीया जलाने का कार्य विगत कई वर्षो से किया जा रहा है।

यह दीया केवल उत्सव का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि यह शिक्षा, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। यह संकल्प हमें यह याद दिलाएगा कि शिक्षा ही जीवन का सच्चा दीप है, जो न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को प्रकाशमय बनाती है।

विष्णु सुशासन का दीया कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नाम से प्रेरित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रदेश के मुखिया स्वयं शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं और यह चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का हर बच्चा शिक्षा की ज्योति से आलोकित हो।


Related Articles